'एक मैं और एक तू ' करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और यू टीवी मोशन पिक्चर के बैनर तले बनी एक रोमांटिक फिल्म है जिसे शकुन बत्रा ने लिखा तथा निर्देशित किया है, पहले ये फिल्म 7 अक्टूबर 11 को रिलीज होने वाली थी, पर किसी कारण से इसे लेट करके वेलेंटाइन डे के सप्ताह पर प्रदर्शित किया जा रहा है. ये सप्ताह वैसे ही युवायों तथा उनकी मोहब्बत के नाम होता है, शायद इसलिए वेलेंटाइन डे का फायदा लेने के लिए इस हफ्ते रोमांटिक फिल्म को रोक कर रखा गया था.
इस फिल्म में राहुल कपूर (इमरान खान) , जो कि लॉस वेगास में रहता है, की अचानक जॉब चली जाती है, इस बात को घर वालो से छुपाकर रखता है, उसकी मुलाकात होती है रिहाना ब्रिगेंजा (करीना कपूर ) से. क्रिसमस की पहली रात को दोनों काफी शराब पी लेते है और नशे में वेडिंग चेपल जाकर शादी कर लेते है, जब अगली सुबह दोनों को होश आता है, तब उन्हें पता चलता है. अब उनके पास एक तो जॉब खोने का दुःख है और ऊपर से अचानक से हुई शादी. दोनों जल्द से जल्द शादी तोड़ने का फैसला करते है. पर इस कार्यवाई में कुछ दिन लगते है, और इन दिनों में नायक और नायिका एक दूसरे को पसंद करने लगते है.
फिल्म का कांसेप्ट नया है, पर भारतीय दर्शक जिनके लिए शादी का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है, वहा पर पार्टी में मौज मस्ती करते हुए, बिना होशो खबर के शादी होने की घटना, जिस पर पूरी फिल्म आधारित है, को किस नज़रिए से देखेंगे, ये काबिले गौर है. इस समय करीना कपूर का करीअर अपने शीर्ष पर है, चोटी के सभी खान कलाकारों के साथ वह काम कर रही है. शकुन बत्रा ने फिल्म का निर्देशन अच्छे तरीके से किया है. नायक और नायिका आज के ज़माने के लॉस वेगास में रहने वाले युवा है . फिल्म में इमरान एक इसे युवा बने है जो हर काम बच्चे की तरह अपने घरवालो से पूछ पूछ कर करते है. आज के ज़माने में लॉस वेगास में रहने वाला कोई 25 साल का युवा इस तरह कर सकता है, इसमें शक होता है. और दूसरी तरफ करीना कपूर का किरदार लगभग 'जब वी मेट' जैसा ही है. जिन्दगी के हर पर को इंजॉय करना उसकी आदत है. जब ये दोनों मिलते है. तो कुछ मनोरंजक से घटना क्रम होते है, जो दर्शकों को बांधे रखते है जो कि निर्देशन का कमाल है. सेकंड हाफ में फिल्म मुंबई शिफ्ट हो जाती है. कुछ सीन काबिले तारीफ है जैसे डाइनिंग टेबल के सीन. ये साधारण सी कहानी मनोरंजक अपने अच्छे अभिनय और मनोरंजक प्रस्तुतीकरण के कारण दर्शकों को पसंद आ सकती है.
फिल्म में करीना ने बेहतरीन अभिनय किया है, इमरान भी प्रभावित करते है, राम कपूर , रत्ना पाठक शाह और बोमन ईरानी ने भी अच्छा अभिनय किया है. अमित त्रिवेदी द्वारा दिया गया फिल्म का संगीत औसत रहा है. टाइटल सॉन्ग लोकप्रिय हो चुका है. इसके अलावा सारे गाने ठीक ठाक से है.
और संक्षेप में कहना चाहिए कि युवाओं को वेलेंटाइन वीक पर इस रोमांटिक मूवी को देखना चाहिए.
स्टार 3 / 5 मनेन्द्र यादव



