शाहरुख़ भले ही लाख तरीकों से सबको समझाने की कोशिश करे की 'रा वन' सफल हुई है, पर इन तरीकों से वो सिर्फ खुद की तसल्ली कर सकते है. किसी भी सितारे की फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का असर उसकी आने वाली फिल्मों पर जरुर पड़ता है, इसलिए रा वन के पिटने की वजह से "डौन २" की जुड़े लोग भी डरे हुए है, क्योकि शाहरुख़ को दर्शक रोमांटिक फिल्मों में ही ज्यादा पसंद करते है, जिन फिल्मों में शाहरुख़ ने इमेज बदलने की कोशिश की है, वो फ़िल्में अच्छा बिज़नस नहीं कर पाई. जैसे "रा वन " , "बादशाह" ," डुप्लीकेट", "अशोका", "स्वदेस", "फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी" आदि . अब देखते है की "डौन २" का हश्र क्या होता है, निर्देशक फरहान अख्तर ने इस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन नहीं किया, हो सकता है कि उन्हें लगता हो कि दर्शक अब शाहरुख़ कि फिल्म के सिर्फ प्रमोशन को देखकर फिल्म देखने नहीं आएंगे.( रा वन का हश्र देखने के बाद ). बहरहाल दुनिया के 41 देशों में आज "डौन २" 2 डी और 3 डी प्रिंटों में रिलीज हुई है.
1978 में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म "डौन" का रीमेक फरहान अख्तर ने " डौन : द चेज बिगिन्स अगेन" 2006 में बनाया. और अब 2011 में उसका सीक्वल " डौन 2 : द किंग इज बैक" आज रिलीज हुआ. किसी फिल्म के रीमेक को बनाने में ज्यादा सोचने कि जरुरत नहीं होती क्योकि सबकुछ सामने होता है और उसे कॉपी करना पड़ता है, लेकिन "डौन २" में निर्देशक ने अपने लेखकों के साथ मिलकर कुछ होलीवुड फिल्मों का थोडा थोडा मसाला डालकर इस सीक्वल को लिखा.
डौन (शाहरुख़ खान ) पिछली बार धोखे से पुलिस से बचकर निकल गया था, अब पूरे एशिया पर कब्ज़ा जमाने के बाद यूरोप को टारगेट बनता है, जिसके लिए उसे वर्धान (बोमन ईरानी ) की मदद चाहिए, लेकिन वो मलेशिया कि जेल में बंद है. इसलिए डौन मलिक (ओमपुरी ) और रोमा (प्रियंका चोपड़ा ) के सामने सरेंडर करके उसी जेल में जाता है , जिसमे वर्धान को रखा गया है,
डोन एक टेप के जरिये जेके दीवान और एक जर्मनी के बैंक के प्रेसिडेंट को ब्लैकमेल करना चाहता है लेकिन वो टेप एक लॉकर में रखा है. डौन और वर्धान के पास एक एक चाबी है, जिनके जरिये वो लॉकर खुलता है, डौन और वर्धान जेल से भाग निकलते है, दोनों उस टेप को जेके दीवान को दिखाकर बैंक में रखी यूरो करंसी छापने कि प्लेट का एक्सेस कोड चाहते है, डौन उन प्लेट की सहायता से यूरो छापकर अमीर बनना चाहता है. दीवान एक गुंडे जब्बार के जरिये डोन को ख़त्म करने कि कोशिश करता है, पर डौन उसे अपने साथ मिला लेता है, एक्सेस कोड पाने के बाद डौन को भारी सुरक्षा में रखी प्लेट को चुराने के लिए टेक्निशियनों को जरुरत पड़ती है, जिसके लिए वो समीर (कुनाल कपूर ) को मिला लेता है, प्लेट मिलने के बाद जब्बार और वर्धान मिल जाते है और डौन को समीर कि सहायता से पुलिस को पकडवा देते है, इसके बाद फिल्म में कुछ उतर चदाव आते है, जिसको थ्रिल और सस्पेंस के साथ पेश किया गया है, फिल्म के पहले हाफ में थोड़ी बोरियत सी हो सकती है, क्योकि बहुत सारी प्लानिंग होती है, और सेकंड हाफ में जब प्लान के अनुसार कहानी बदती है तब दर्शकों कि दिलचस्पी बदने लगती है, क्लाइमेक्स काफी बड़ा दिखाया गया हैं, और अंत में डौन 3 के लिए गुंजाईश भी रखी गई है ,
तकनीकी रूप से फिल्म बहुत सशक्त है, फरहान ने कहानी को बड़े स्टाइलिश तरीके से पेश किया है, सेकंड हाफ में कई ऐसे दृश्य आते है जो दर्शकों को चौंका सकते है, यही भाग फिल्म को दिलचस्प बनाता है,ऋतिक रोशन वाले दृश्य को बिना वजह ठूसा गया है, डौन का किरदार नकारात्मक होते हुए भी दर्शकों का समर्थन पाता है, शाहरुख़ का अभिनय अच्छा है, कई दृश्य में ओवर एक्टिंग के शिकार हुए, प्रियंका चोपड़ा के करने के लिए कुछ नहीं था, फिल्म में रोमांस के लिए जगह नहीं है, बोमन, ओमपुरी, कुनाल कपूर, नवाब शाह का अभिनय उल्लेखनीय है, लारा दत्ता का उपयोग नहीं हो पाया, शंकर एहसान लॉय का संगीत निराशाजनक है, फिल्म का एक भी गाना लोकप्रिय नहीं हो पाया,
संक्षेप में कहा जाये तो फिल्म स्टाइलिश है, और ध्यान से देखने वाले दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है, जिसके लिए एक बार देखा जा सकता है,
स्टार 2 .5 / 5
मनेन्द्र यादव

